Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बस स्टेण्ड में पुलिस की बड़ी दबिश : भोजनालय की आड़ में चल रहा था अवैध शराबखोरी का अड्डा
कटनी शहर के बस स्टेण्ड क्षेत्र में एक बार फिर अवैध रूप से शराब पिलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस स्टेण्ड स्थित गुप्ता भोजनालय सहित आसपास के कई भोजनालयों में ग्राहकों को बैठाकर खुलेआम शराब पिलाई जा रही थी। लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार की शिकायतों के बाद पुलिस ने अचानक दबिश देकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया एवं यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर शराब पी रहे कई लोग अपने पैग और सामान छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोजनालय के भीतर बैठकर शराबखोरी होती साफ दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टेण्ड क्षेत्र में कई वर्षों से भोजनालय और ढाबों की आड़ में देर रात तक शराब पिलाने का खेल चल रहा है। पुलिस समय-समय पर दबिश देकर कार्रवाई तो करती है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन अवैध शराब अड्डों को किसका संरक्षण प्राप्त है।
यह मामला पहले भी कई बार मीडिया और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों का कहना है कि बस स्टेण्ड जैसे सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पिलाना कानून व्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बार सिर्फ दबिश तक सीमित रहती है या अवैध शराबखोरी के इस पूरे नेटवर्क पर स्थायी कार्रवाई की जाती है