Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विकास की नई इबारत लिखेगा जयप्रकाश वार्ड, 1.06 करोड़ के कार्यों की रखी गई आधारशिला महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात मजबूत होगी आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं के विस्तार से बदलेगी वार्ड की तस्वीर

विकास की नई इबारत लिखेगा जयप्रकाश वार्ड, 1.06 करोड़ के कार्यों की रखी गई आधारशिला

 

महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात

 

मजबूत होगी आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं के विस्तार से बदलेगी वार्ड की तस्वीर

 

कटनी (9 जून) – नगर निगम कटनी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार 6 जून को जयप्रकाश वार्ड में लगभग 1.06 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी (टंडन),क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोवर्धन दास उदासी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टंडन द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, सुरेश रोचलानी,दिलीप उदासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

 

भूमिपूजन अवसर पर वार्डवासियों ने लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्यों के प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

 

1.06 करोड़ रुपये की लागत से होंगे विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्य

 

स्वीकृत विकास कार्यों के अंतर्गत जयप्रकाश वार्ड में रामलीला मैदान क्षेत्र से जुड़े मार्गों का सी.सी. सड़क निर्माण, विभिन्न गलियों में सी.सी. नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य, क्षतिग्रस्त मार्गों का डामरीकरण, नाला सुधार कार्य तथा सुरक्षा एवं संरक्षण की दृष्टि से रिटेनिंग वॉल निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्य भी किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद वार्ड में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी, बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

 

 विकास की रोशनी से सशक्त होंगे शहर के वार्ड – महापौर

 

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सभी वार्डों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। महापौर ने कहा कि नागरिकों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे शहर के सभी वार्ड सशक्त बनें और लोगों को बेहतर सुविधाएं एवं जीवन स्तर प्राप्त हो सके।

 

विकास कार्यों से नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ — जिलाध्यक्ष श्री टंडन

 

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी (टंडन) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार एवं नगर निगम के समन्वित प्रयासों से शहर में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश वार्ड में स्वीकृत ये निर्माण कार्य नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा।

 

जयप्रकाश वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे — पार्षद सुभाष साहू

 

क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, डामरीकरण एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण जैसे कार्यों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और वार्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों को सहयोग एवं विश्वास के लिए धन्यवाद भी दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वीकृत सभी निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण होने के बाद जयप्रकाश वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। विकास कार्यों की यह सौगात निश्चित रूप से वार्ड के समग्र विकास और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।