बरसाना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित राधा रानी की जन्मस्थली एवं लीलास्थली बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता पं. रंजीत दंडोतिया ने बताया कि बैठक में नव नियुक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्र
बड़वारा पुलिस ने गेहूं-उड़द चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपौंद में घर से गेहूं और उड़द की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया अनाज भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के हाल में करीब 150 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द रखा था। सुबह अनाज की जांच करने पर 6 बोरी गेहूं और 2 बोरी उड़द गायब मिले। चोरी गए अनाज की कुल कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ज
*भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर- धार जिले के राजोद भोजशाला मामले में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) द्वारा दिए गए अंतरिम आदेश का सही स्वरूप में पालन करवाने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर संपूर्ण नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकानें पूर्णतः बंद रहीं। नगर के बंद को हिंदू समाज का व्यापक समर्थन मिला।
इस दौरान सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे को धार कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन मधुसूदन बाहेती ने किया।
*ज्
बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
कटनी। बड़वारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने महिला थाना, कटनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनीष गिरी गोस्वामी, निवासी पौनिया, ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया।
मामले में थाना बड़वारा में धारा