*76 बच्चों को निःशुल्क सायकिल वितरण की गई*

सरदारपुर से राहुल राठौड़ 9754799449

सरदारपुर - राजोद दिनांक 11.8.2026 को शा. बा.उ. मा. वि. राजोद में कक्षा 9 वी एवं 6 टी में अध्यनरत छात्रों को म.प्र. शासन की निःशुल्क सायकिल वितरण की गई जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच जितेन्द्र गामड सरपंच एवं राजेश गामड़ उपस्थित थे।.

अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुजन अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।अतिथियों का स्वागत सायकिल प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी किया गया।कार्यक्रम में उमा बेरागी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई एवं कार्यक्रम का संचालन सीमा पाण्डवा ने किया‌। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य अनिता मेड़ा एवं समास्त स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे। 70 सायकिल 9 वीं के छात्रों को एवं 6 सायकिल 6 कक्षा के छात्रों को वितरित की बच्चों ने साईकल मिलने के बाद खुशी जाहिर की। आभार शिक्षक परमानंद बग्गड ने माना।