बड़वारा पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा जब्त; बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.330 किलोग्राम गांजा और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.55 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
[video width="478" height="850" mp4="/api/backend/uploads/2026/08/VID-20260815-WA0071.mp4"][/video]
14 अगस्त 2026 को बड़वारा पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस टीम के पास पहुंचते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिव कुमार चौधरी (37), निवासी पहरिया, राजकुमार चौधरी (46), निवासी मोहास और धर्मेन्द्र कुमार चौधरी (40), निवासी मोहास, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताए।
पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MP0281 की तलाशी ली। मोटरसाइकिल में टंगे सफेद-लाल रंग के थैले की तलाशी के दौरान उसमें से 2.330 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल सहित करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।
तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों से जब्त गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, उनि विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
