*बेटी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महिला आत्मरक्षा अभियान "शक्ति" का शनिवार 26 सितंबर दोपहर एक बजे से होगा शुभारंभ।* *बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल एवं प्रेस क्लब राजोद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेड प्रथम श्रेणी सरदारपुर श्रीमती उर्मिला खेडकर, सहायक पुलिस अधीक्षक धार श्रीमती पारुल बेलापुरकर, तहसीलदार सरदारपुर सुश्री प्रशस्ति सिंह जमरे, एडवोकेट श्रीमती ज्योति बैरागी, एडवोकेट संगीता पारगी, एडवोकेट सुश्री गेंदू खराड़ी, पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी श्री अजमेरसिंह गौड़, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री विश्वजीतसिंह परिहार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबाक आजाद न्यूज के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री पंडित प्रदीप मोदी करेंगे।* *बेबाक आजाद हेड एवं प्रेस क्लब राजोद के अध्यक्ष आजाद अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार 26 सितंबर 2026 को एक बजे से शाम 4 बजे तक होगा। रविवार 27 सितंबर को सुबह 9 बजे सभी प्रशिक्षणार्थी बेटियों को नाश्ता दिया जाएगा, 10 बजे बेटी दिवस के उपलक्ष्य में केक काट कर प्रशिक्षण की शुरुआत होगी जो कि दोपहर दो बजे तक पूर्ण होगा। दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच प्रशिक्षणार्थी बेटियों के लिए सहभोज आयोजित होगा। दोपहर तीन बजे अतिथियों का आगमन होगा। प्रशिक्षित बेटियां उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रशिक्षण से प्राप्त कला का प्रदर्शन करेंगी। यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विजेंद्र खरसोदिया एनआईएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ब्लैक बेल्ट धारी प्रशिक्षकों द्वारा बेटियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों में कुमारी वैदेही शर्मा, रजनीश साहू, सुयश खरे, कपिल खरे, साक्षी जगरिया, वेदांत खरसोदिया, ऋतिक सोलंकी, अर्पिता काकानी एवं पलक पाटीदार शामिल हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस की विभिन्न प्रायोगिक तकनीक। पेन, कॉपी कंपास, मोबाइल, बैग आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं से आत्मरक्षा। खतरे की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके। डिजिटल जागरूकता एवं मोबाइल एडिक्शन से बचाव। सायबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा। लव जिहाद के तहत सुरक्षित सामाजिक व्यवहार एवं सामाजिक जागरूकता। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी। महिलाओं एवं बेटियों के लिए आवश्यक सुरक्षा संबंधी जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। अतिथियों के आशीर्वचन के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। प्रेस क्लब संरक्षक रमेशचंद्र रजक, उपाध्यक्ष पवन वीर, सचिव अशोक नायमा, सह सचिव कृष्णा जायसवाल, कोषाध्यक्ष राहुल राठौड़, पिंटू जायसवाल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, सुरेश द्विवेदी, दिनेश शर्मा लाबरिया, अशोक जैन, मुकेश अंबानी आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों से मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया है।*