*भगवान धरणीधर बलराम जी का जन्मउत्सव मनाया भव्य शोभायात्रा निकाली*
राहुल राठौड़ की रिपोर्ट
सरदारपुर - राजोद आज वार बुधवार को हलछठ पर धाकड़ युवा संघ के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धरणीधर भगवान बलराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह निकल गया। चल समारोह की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ 11 बजे प्रारंभ हुआ चल समारोह मे आगे मंदसौर आद्य शक्ति डमरु मंडल की बालिकाओं द्वारा डमरू पर शानदार प्रस्तुति दी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर मे बेठै राधाकृष्ण की झांकी व नरसिंह अवतार के रुप मे की झांकीया आकृषक का केंद्र रहा।।चल समारोह में आगे आगे दो घुड़सवार धर्म पताका लिए आगे आगे चल रहे थे। वहीं आदिवासी लोक गायक शशांक तिवारी ने भजनों पर सुंदर प्रस्तुति दी।
ढोल ढमाकों की धुन पर युवा थिरक रहे थे।वहीं पिछे ट्राली मे बैलों से हल चलाता किसान की झाकी और भगवान धरणीधर के चित्र व भगवान बलराम जी का हल रखा था ट्रेक्टर ट्राली को फुलो से सजाया गया था भगवान धरणीधर व हल की महिलाओं द्वारा रास्ते भर पुजन अर्चना किया गया।
यात्रा मुख्य मार्ग से होते चामुंडा चौक ,बस स्टैंड, सदर बाजार ,धोबीवडली ,गांधी चौक, होते आथमनावास स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर पहुंची । जहां धरणीधर भगवान बलराम के चित्र की पूजा अर्चना आरती कर महाप्रसादी बांटी गई।
चल समारोह मे शामिल लोगों का रास्ते भर पुष्प वर्षों की विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्व हिन्दू समाजनो द्वारा स्वागत किया गया। चल समारोह मे बडी संख्या में लोग शामिल हुए।।
