गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया

कटनी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक ने अमीरगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

यश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौसेवा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और गौसेवा को मानवता एवं सेवा भाव का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

इस अवसर पर कटनी के पड़रवारा में गौ मां हिंदू संगठन द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गौ माता को हरा चारा, चोकर से निर्मित गौ ग्रास और रोटियां खिलाईं। उन्होंने गौसेवा को सौभाग्य बताते हुए सेवा कार्य में सहभागिता की।

गौशाला में गौसेवा के दौरान मौजूद लोगों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।