*ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*

oplus_0

सरदारपुर से राहुल राठौड़

राजोद। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर पर आमील साहब मु.अदनाननभाई अहमदाबाद वाले के नेतृत्व में एक शानदार चल समारोह निकाला गया। चल समोराह मुख्य आकर्षण फखरी स्काउट बैंड था जिसके द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। चल समारोह में सभी छोटे , बड़े, बुजुर्ग अपनी परंपरागत वेशभूषा सफेद कुर्ता साया, पगड़ी, फेटा,एवं सुनहरी टोपी धारण किये भारत माता की जय , वंदे मातरम, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जिंदाबाद, सैयदना का यह संदेश हरा भरा हो भारत देश के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

oplus_0

चल समारोह बाइक सवार देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। चल समारोह में वाली शैख अब्बास भाई जमाली, अंजुमने बदरी जमात सेकेट्री शब्बीर भाई जीनवाला, शैख जुल्फेकार भाई जमाली,शैख बाकीर भाई शाकीर, मु.जौहर भाई हकीमी,मु.मुर्तजा भाई जमाली, कोषाध्यक्ष अली हुसैन भाई हैदरी, शब्बीर भाई चक्की वाला, हैदर भाई दसई वाला, सैफुद्दीन भाई जीन वाला,मोहम्मद भाई शाकीर, युसुफ भाई,हामीद हुसैन भाई शाकीर, TKM, बुरहानी गार्ड, FMB करदन हसनाह कमेटी के सदस्य सहित समस्त समाजजन उपस्तिथ थे।

oplus_0

चल समारोह के पश्चात आमील साहब द्वारा सैयदना साहब के संदेश का वाचन किया गया एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का एवं पत्रकारगण का शॉल मिठाई से स्वागत किया गया आभार व्यक्त हुजैफा भाई हकीमी द्वारा किया गया राष्ट्रीय गान पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया

oplus_0

oplus_0