जबलपुर के साई शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’, द दून स्कूल के आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन

जबलपुर। शहर के साई शाह ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल द दून स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (Model United Nations) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ (High Commendation Award) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

[video width="1024" height="576" mp4="/api/backend/uploads/2026/08/352e82c50f3e40b5a8eba4f766dc2286.mp4"][/video]

सम्मेलन में साई शाह ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान उनके प्रभावशाली वक्तृत्व, विषय की समझ, प्रभावी प्रस्तुति और आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की गई।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें हाई कमेंडेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि साई शाह के लिए अब तक की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है।

साई की सफलता पर उनके माता-पिता दुर्गेश शाह एवं नीतु शाह ने खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं गुरुजनों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण ने साई की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

साई शाह की इस उपलब्धि पर शाह परिवार, विद्यालय के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।