कैमोर में सवर्ण समाज की आक्रोश महारैली, UGC Roll Back और सवर्ण आयोग गठन की मांग
कटनी/कैमोर। कैमोर क्षेत्र में बुधवार को सवर्ण समाज की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोश महारैली निकाली गई। कैमोर से विजयराघवगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय तक निकली इस महारैली में सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
रैली के दौरान समाज के लोगों ने UGC Roll Back और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विजयराघवगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
महारैली के माध्यम से सवर्ण समाज ने अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हुए उनके निराकरण की मांग रखी। इस दौरान कैमोर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर रैली में शामिल हुए।
आयोजकों ने महारैली में शामिल हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
