कटनी रेलवे स्टेशन के जबलपुर एंड पर मिला अज्ञात युवक का शव, जीआरपी ने शुरू की जांच
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के जबलपुर एंड पर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना कटनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जीआरपी थाना कटनी में मर्ग क्रमांक 49/26 के तहत धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष बताई जा रही है।
मृतक ने नीले रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कमलेश साकेत ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके परिजनों का पता हो, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 7049150898 पर संपर्क कर सूचना दें।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपके आसपास कोई युवक पिछले कुछ समय से लापता है और उसका हुलिया उपरोक्त विवरण से मिलता-जुलता है, तो कृपया जीआरपी थाना कटनी या जांच अधिकारी से तुरंत संपर्क करें।

