कटनी स्टेशन शराब दुकान से वर्दी हुई शर्मनाक! वर्दी पहनकर शराब खरीदते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे की कार्यशैली पर उठे सवाल
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित शराब दुकान से एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर वर्दी पहनकर शराब खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
[video width="848" height="480" mp4="/api/backend/uploads/2026/08/VID-20260830-WA0586.mp4"][/video]
वायरल वीडियो में एक प्रधान आरक्षक स्तर का पुलिसकर्मी वर्दी में शराब दुकान से शराब खरीदता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी आम जनता में कानून और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी अथवा वर्दी की स्थिति में शराब खरीदता हुआ दिखाई देता है, तो इससे पुलिस विभाग की छवि और वर्दी की गरिमा पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है तथा संबंधित पुलिसकर्मी किस परिस्थिति में शराब खरीद रहा था। अब सवाल यह है कि क्या यह वीडियो पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचता है और यदि पहुंचता है तो मामले की जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई की जाती है? यह देखना महत्वपूर्ण होगा। वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने जांच और कार्रवाई की चुनौती खड़ी कर दी है।
