खिरहनी फाटक में नवजागरण गणेश उत्सव समिति की भव्य तैयारी, गणपति बप्पा की आराधना में जुटे श्रद्धालु
कटनी। खिरहनी फाटक क्षेत्र में नवजागरण गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में गणपति उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
क्षेत्र में गणेश उत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। समिति के सदस्यों का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना है।
नवजागरण गणेश उत्सव समिति, खिरहनी फाटक , कटनी द्वारा सभी श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
