प्रभारी मंत्री श्री सिलावट करेंगे “सेवा-संकल्प अभियान” एवं “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” की समीक्षा

21 सितम्बर को व्हीआईपी सर्किट हाउस में होगी समीक्षा बैठक

ग्वालियर 20 सितम्बर 2026/ जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सोमवार 21 सितम्बर को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर “सेवा-संकल्प अभियान” एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, स्कूलों की व्यवस्थाओं एवं वर्षा जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये किए गए उपायों की समीक्षा भी प्रभारी मंत्री श्री सिलावट द्वारा की जायेगी। यह बैठक इस दिन प्रात: 9 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में आयोजित होगी।