राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने सामूहिक नृत्यों के साथ देशभक्ति गीतों से उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों को तालियां बजाने के लिए प्रेरित करते हुए सबके दिलों में देश भक्ति जज्बा पैदा कर दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कन्हैयालाल मालाकार ने किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत ही श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी ,जिला अजमेर के परिसर में विशाल जन समुदाय के बीच में 80 वन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अंबालाल गहलोत, पूर्व अध्यक्ष,ग्राम सेवा सहकारी समिति करकेडी के द्वारा झंडारोहण किया गया। संस्था अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल महावर ,सचिव श्री धर्मेंद्र कच्छावा , कोषाध्यक्ष - श्री पूनम चन्द सांखला, उपाध्यक्ष श्री सतीश गहलोत की उपस्थिति में संपन्न हुआ । श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति अजमेर के प्रांगण में आयोजित इस भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री अंबालाल गहलोत पूर्व ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष के अध्यक्ष की उपस्थिति में मनाया गया। इस स्वतंत्रता के पावन यज्ञ में बलिदान की आहुतियां देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि व सम्मान पूर्वक सलामी दी गई। भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान को उपस्थित जन समुदाय में श्री अम्बालाल लाल गहलोत द्वारा विस्तृत जानकारी के साथ प्रकाश डाला गया। उपस्थित जन समुदाय में श्री राजेंद्र प्रसाद अजमेरा प्रशासक, ग्राम पंचायत करकेडी के द्वारा दी गई मिठाई वितरित संस्था के उपाध्यक्ष श्री सतीश गहलोत के द्वारा वितरित की गई। साथी ही इस समारोह में युवाओं को उत्कृष्ट राष्ट्रीय कार्यक्रम वृक्षारोपण के लिए श्री चतुर्भुज दगदी ने प्रेरित किया गया । युवाओं को संस्था के कोषाध्यक्ष श्री पूनम चंद के द्वारा केले वितरित किए गए इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन पर आमसभा में संस्था परिसर में विकास के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए संकल्प लिया गया। आज के इस कार्यक्रम में संस्था सदस्यगण श्री नोरतमल गहलोत, जयराम कच्छावा, रामलाल सांखला, मदनलाल दगदी, घीसालाल गहलोत, खेमराज भाटी आदि की गरिमामयी उपस्थिती रही।

प्रैस रिपोर्टर -कन्हैयालाल मालाकार