शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक  विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कटनी। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, कटनी की जिला बैठक में संगठनात्मक दायित्वों में नवीन घोषणा की गई। बैठक में शुभम शुक्ला जी को बजरंग दल जिला सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। संगठन द्वारा शुभम शुक्ला को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। संगठन ने विश्वास जताया कि वे अपने नवीन दायित्व का पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवीन दायित्व मिलने पर शुभम शुक्ला जी को संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।