*स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित*

जयपुर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा विद्याधर हर्षोल्लास के साथ झंडा आरोहण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन शर्मा प्रदेश प्रमुख महामंत्री, ओम प्रकाश चोटिया प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष द्वारा झंडा आरोहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। चोटिया ने युवा शक्ति को आगे आने के लिए आह्वान किया। पंकज पचलांगिया, रवि शंकर शर्मा अध्यक्ष विद्याधर नगर द्वारा भी अपने विचार रखें गये। इस अवसर पर कन्हैयालाल शर्मा संगठन मंत्री, दामोदर प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष , शिवराम शर्मा प्रमुख महामंत्री विद्याधर नगर, पंडित नंदकिशोर शर्मा, ममता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं युवा शक्ति छात्र उपस्थित हुए। अंत में विद्याधर नगर अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य एवं युवा शक्ति को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Priyanka Mali state head Rajasthan