ठरका डैम रोड पर चौकी निवार पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान, 9 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

बिना हेलमेट, काली फिल्म और बिना नंबर के वाहनों पर हुई कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन की दी गई हिदायत

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे यातायात नियम पालन अभियान के तहत चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने मंगलवार को ठरका डैम रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा ने पुलिस बल के साथ किया।

[video width="848" height="478" mp4="/api/backend/uploads/2026/08/VID-20260811-WA0058.mp4"][/video]

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 चालान बनाए।

इन मामलों में हुई कार्रवाई

06 वाहन चालक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए।

01 वाहन में प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली।

02 वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित होते पाए गए।

पुलिस ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

चौकी निवार पुलिस की अपील

चौकी निवार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें,

वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें,

नंबर प्लेट स्पष्ट एवं निर्धारित मानक के अनुसार लगाएं,

तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।