Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गडचिरोली पोलीस फोर्स के कर्तव्यदक्ष SP श्री निलोत्पल, कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे और शालिनाता से पुरस्कृत श्री विशाल काळे द्वारा नये साल की शुरुवात मे जनता को संदेश.

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली

गडचिरोली पोलीस फोर्स के कर्तव्यदक्ष SP श्री निलोत्पल, कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे और शालिनाता से पुरस्कृत श्री विशाल काळे द्वारा नये साल की शुरुवात मे जनता को संदेश……

 

 

आज के समय में केवल डिग्री लेना ही शिक्षा नहीं है, बल्कि ज्ञान के साथ कौशल विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने संबोधित करते हुवे कहा कि जब भी विद्यार्थी स्कूल से लौटें, तो उन्हें अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय में बच्चों को कोचिंग भेजना एक ट्रेंड बन गया है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कोचिंग से मानसिक दबाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इंसान रोबोट नहीं होता, वह एक सीमा से अधिक जानकारी एक साथ ग्रहण नहीं कर सकता, इसलिए कोचिंग तभी करें जब वास्तव में उसकी आवश्यकता हो।

 

उन्होंने कहा कि बिना अनुशासन के प्रतिभा किसी काम की नहीं होती। जैसे सोने को दबाने और तपाने से उसकी चमक बढ़ती है, वैसे ही अनुशासन व्यक्ति के जीवन में निखार लाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी क्षेत्र को अपना करियर बनाएं, क्योंकि जबरदस्ती चुने गए क्षेत्र में सफलता मिलना कठिन होता है।

 

जीवन में आगे बढ़ते समय अनेक कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन निरंतर मेहनत से अंत में सब ठीक हो जाता है। यदि तत्काल परिणाम न मिले तो उसे अंत नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आलोचक और निंदा करने वाले लोग भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में मदद करते हैं। कम बोलना और अधिक सुनना आज के समय की बड़ी शक्ति बनकर उभरा है।

 

उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी विचार रखे l कहा कि यह सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग है। आज किसी भी जानकारी के लिए गूगल या एआई की मदद ली जा सकती है, जिससे कई काम आसान हो गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित करता है, इसलिए इसका उपयोग सीमित और सकारात्मक होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आज गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स भी एक उभरता हुआ करियर विकल्प बन चुका है, जहां लोग लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। नए करियर विकल्प सामने आ रहे हैं, जिन्हें समझकर सही दिशा में उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि सुख-दुख और जय-पराजय की चिंता किए बिना निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…