निवार कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार पुलिस की पहल, युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कटनी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां हाथों में तिरंगा थामे नागरिक भारत माता की जय,
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पाँचवीं वर्षगांठ: भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी और इतिहास की सीख
कर्नल देव आनंद लोहामरोर
अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सुरक्षा विशेषज्ञ
15 अगस्त 1947 को जब भारत ने स्वतंत्रता की पहली सांस ली, उसी समय उपमहाद्वीप की धरती पर खून की नदियाँ बह रही थीं। वह दिन गौरव और त्रासदी—दोनों का प्रतीक बन गया। भारत को स्वतंत्रता मिली, लेकिन इसकी कीमत ऐसे विभाजन के रूप में चुकानी पड़ी, जिसने करोड़ों लोगों का जीवन उजाड़ दिया। यह केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि एक गहरा सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विघटन था, जिसे आज “विभाजन विभीषिका” के रूप में याद किया जाता है।
वर्ष 2021
190 बच्चों की प्यास पर कलेक्टर मैहर का संज्ञान,
अधिकारियों को मौके पर भेजा
घुनवारा के शासकीय स्कूल में पेयजल संकट की खबर के बाद प्रशासन हरकत में
घुनवारा/मैहर।
घुनवारा के शासकीय स्कूल में करीब 190 बच्चों के लिए पेयजल की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का कलेक्टर मैहर ने संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है।
स्कूल में बच्चों के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था नहीं होने, पंचायत के टैंकर के उपयोग, गांव में मौजूद जलस्रोतों तथा अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल खबर के माध्यम से प्रशासन के सामने उठाए गए थे। खबर सामने
कटनी: विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के साथ 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एकाउंटेंट को लगाया चूना
बडी खबर कटनी
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शातिर साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एकाउंटेंट को चकमा दिया और बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले की शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।
फ्लाइट में थे विधायक, पीछे से हो गया खेल
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर