गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया
कटनी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक ने अमीरगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
यश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौसेवा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और गौसेवा को मानवता एवं सेवा भाव का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।
इस अवसर पर कटनी के पड़रवारा में गौ मां हिंदू संगठन द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गौ माता को हरा चारा, चोकर से निर्मित
कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलो गांजा जब्त, हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18.748 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।
पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिला युवक
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी प
हिरवारा ग्राम पिपरिया में बाबा होटल की आड़ में कथित सट्टा कारोबार, कार्रवाई पर उठे सवाल
कटनी। NKJ थाना क्षेत्र के हिरवारा ग्राम (पिपरिया) में एक नाश्ते की दुकान/होटल की आड़ में कथित रूप से अवैध सट्टा-पट्टी का कारोबार संचालित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, “बाबा होटल” में मंगल सिंह द्वारा नाश्ते के कारोबार की आड़ में सट्टा-पट्टी की पर्चियां लिखे जाने और सटोरियों के जमावड़े की शिकायतें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि होटल पर कई दिनों से कथित रूप से सट्टे का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि यहां आने वाले कुछ लोग सट्टा-पट्टी के माध्यम से रकम लगाते हैं, जिससे क्षेत्र
“परेशान मत करो” : हाइवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
कटनी। कटनी जिला हाइवा मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन से चल रही खींचतान अब तेज होती नजर आ रही है। खनिज विभाग की टीपी व्यवस्था, ओवरलोडिंग के नाम पर चालान और सड़क पर वाहनों की जांच के दौरान कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली के आरोपों को लेकर ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
यूनियन ने कुछ दिन पहले कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की थी। करीब एक सप्ताह बाद भी ठोस राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए यूनियन ने