← सभी संस्करण15 अगस्त 2026

PDF के लिए प्रिंट विंडो में “Save as PDF” चुनें। सभी खबरों के सारांश शामिल हैं; पूरी खबर के लिए शीर्षक खोलें।

15 अगस्त 2026 • दैनिक समाचार संकलन • 1 / 3
कटनी

विधायक और कलेक्‍टर ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

विधायक और कलेक्‍टर ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन कटनी / निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी पहुंच कर विधायक मुड़वारा  संदीप जायसवाल और कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस दौरान निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्‍वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहें।छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

कटनी

ग्रामीणों की सड़क पर खुद बाइक चलाकर पहुंचे कलेक्टर, एसपी ने पीछे बैठकर किया निरीक्षण

ग्रामीणों की सड़क पर खुद बाइक चलाकर पहुंचे कलेक्टर, एसपी ने पीछे बैठकर किया निरीक्षण कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में प्रशासन की सक्रियता की अनूठी तस्वीर सामने आई। ग्रामीणों की सड़क की समस्या को समझने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और सड़क की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पहले करीब एक किलोमीटर पैदल चले। इसके बाद रास्ता कठिन होने पर उन्होंने खुद मोटरसाइकिल चलाकर मार्ग का निरीक्षण किया। [video width="848" height="478" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260815-WA0074.mp4"][/video] इस दौरान पुलिस अधीक्षक

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

कटनी

बड़वारा पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा जब्त; बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस की गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा जब्त; बाइक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.330 किलोग्राम गांजा और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 1.55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित*

*स्वतंत्रता दिवस राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित* जयपुर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा विद्याधर हर्षोल्लास के साथ झंडा आरोहण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुसूदन शर्मा प्रदेश प्रमुख महामंत्री, ओम प्रकाश चोटिया प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष द्वारा झंडा आरोहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। चोटिया ने युवा शक्ति को आगे आने के लिए आह्वान किया। पंकज पचलांगिया, रवि शंकर शर्मा अध्यक्ष विद्याधर नगर द्वारा भी अपने विचार रखें गये। इस अवसर पर कन्हैयालाल शर्मा संगठन मंत्री, दामोदर प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष , शिवराम शर्मा प्रमुख महामंत्री विद्याधर नगर, पंडित नंदकिश

Priyanka Mali

पूरी खबर पढ़ें →

15 अगस्त 2026 • दैनिक समाचार संकलन • 2 / 3
Uncategorized

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालाजी की ढाणी करकेडी अजमेर में संस्था प्रधान श्रीमती शीला गुर्जर द्वारा झंडारोहण किया गया, साथ ही छोटे छोटे बालक -बालिकाओं ने सामूहिक नृत्यों के साथ देशभक्ति गीतों से उपस्थित दर्शकों व अभिभावकों को तालियां बजाने के लिए प्रेरित करते हुए सबके दिलों में देश भक्ति जज्बा पैदा कर दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कन्हैयालाल मालाकार ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत ही श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी ,जिला अजमेर के परिसर में विशाल जन समुदाय के बीच में 80 वन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अंबालाल ग

Priyanka Mali

पूरी खबर पढ़ें →

कटनी

विधायक संजय पाठक की फर्म से 1.49 करोड़ की साइबर ठगी में बड़ी कार्रवाई, करेली से 4 आरोपी गिरफ्तार

विधायक संजय पाठक की फर्म से 1.49 करोड़ की साइबर ठगी में बड़ी कार्रवाई, करेली से 4 आरोपी गिरफ्तार कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की फर्म से हुई 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में रंगनाथनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े चार आरोपियों को नरसिंहपुर जिले के करेली से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी के नेटवर्क और रकम के लेनदेन को लेकर पूछताछ की जा रही है। खातों में रकम ट्रांसफर कर बिछाया ठगी का जाल पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को व

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

कटनी

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश कटनी( 15 अगस्त)-देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे गरिमामय वातावरण के बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा निगम परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, महापौर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजक

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

कटनी

स्वतंत्रता दिवस पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ तपस्या परिहार ने किया ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं कटनी। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8:30 बजे कटनी विकास प्राधिकरण की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर सीईओ सुश्री तपस्या परिहार ने सभ

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →

15 अगस्त 2026 • दैनिक समाचार संकलन • 3 / 3
कटनी

महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नगरवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नगरवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित कटनी के संकल्प से जोड़ें। स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाते हुए कचरे का उचित पृथक्करण करें, सार्वजन

Sandeep Sharma

पूरी खबर पढ़ें →