Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे मार्गदर्शन मे आष्टी पोलीस स्टेशनं की अनोखी पहल……

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे और कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे मार्गदर्शन मे आष्टी पोलीस स्टेशनं की अनोखी पहल……

 

आष्टी पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा लगातार क्षेत्र में दिन-रात पेट्रोलिंग गश्त कर आम जनमानस,महिला सुरक्षा, व्यापारी और दुकानदारों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी स्वयं सड़कों पर उतरकर संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। इससे जहां एक ओर लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर अपराधी किस्म के व्यक्तियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नियमित गश्त से चोरी, छिनैती जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।

 

इस पहल के चलते तेज तरार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने कहा पुलिस की मौजूदगी से बाजारों में भीड़भाड़ के बीच भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर नजर और आवश्यक पूछताछ कर अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य लगातार किया जा रहा है। क्षेत्र में चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली को लेकर जनचर्चा तेज है और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….