Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधायक संजय पाठक ने की उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ बयान देने पर हिंदू भावनाएं आहत होने विधायक एवं हिंदू समाज ने दिया कार्यवाही का ज्ञापन

विधायक संजय पाठक ने की उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग

सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ बयान देने पर हिंदू भावनाएं आहत होने विधायक एवं हिंदू समाज ने दिया कार्यवाही का ज्ञापन

कटनी । विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा सहित कटनी के जागरूक नागरिकों द्वारा कटनी पुलिस अधीक्षक के नाम पर दिए ज्ञापन में तमिलनाडु के डीएमके नेता एवं विधायक उदयनिधि स्टालिन द्वारा 12 मई को अपने बयान में एक बार फिर सनातन धर्म को खत्म करने की मांग करने पर आपत्ति जताते हुए उदयनिधि स्टालिन के दावे कि “सनातन धर्म लोगों को बांटता है ” कहना अत्यंत आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं असंवैधानिक इससे पहले सितंबर 2023 में भी उदयनिधि ने इसी तरह सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारी से की गई थी।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि सनातन धर्म केवल एक धार्मिक व्यवस्था नहीं बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता, संस्कृति,जीवन पद्धति एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार है देश और विश्व के करोड़ो लोग सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि के रूप में उदयनिधि स्टालिन का इस तरह का वक्तव्य देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला कृत्य है । उदयनिधि स्टालिन द्वारा बार बार दिए जा रहे इस प्रकार के बयान हिन्दू समाज के प्रतिघृणा उत्पन्न करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा समाज में वैमनस्य फैलाने की श्रेणी में आता है। एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर ऐसे शब्दों का प्रयोग करके करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत की है।
मेरे जैसे करोड़ों हिंदु नागरिकों को मानसिक पीड़ा पहुंची है तथा समाज में रोष एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न हुई है ऐसे बयान देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक शांति के लिए हानिकारक है।
अतः उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उदयनिधि स्टालिन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, शांति भंग करने एवं समाज में घृणा फैलाने से संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत FIR दर्ज कर तत्काल विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए
ज्ञापन कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा , पार्षद सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, प्रभा गुप्ता, अलका पांडे सहित शानू तिवारी, प्रेमलाल, हेमंत चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित रहे।