*जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अनुशंसा पर 50 लाख राशि के विकास कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति*

*स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत श्री गलता तीर्थ में होंगें सरंक्षण कार्य*
*पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगी बेहतर सुविधाएं*
*जयपुर, 6 जुलाई।* सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 50 लाख राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के गलता तीर्थ संरक्षण हेतु सिविल मरम्मत एवं संरक्षण कार्य के लिए 50 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य का क्रियान्वयन पर्यटन विभाग के माध्यम से आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
यह स्वीकृति सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की अनुशंसा पर जारी की गई है। प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के साथ ही निर्धारित नियमों एवं तकनीकी स्वीकृति के अनुरूप कार्यवाही पूर्ण कर विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
इस कार्य के पूर्ण होने से गलता तीर्थ सरोवर के संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

More Stories
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत आज रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर द्वारा टी पी सी इंदिरा गांधी
लेड़गांव में आवारा कुत्तों का आतंक, 14–15 राष्ट्रीय पक्षी मोरों पर हमला कर मार डाले ; बचाने पहुंचे ग्रामीण पर भी किया हमला…
आज पचपदरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी द्वारा प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।