WCRMS के नवनियुक्त मंडल नेतृत्व का कटनी में भव्य स्वागत, रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
कटनी।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) जबलपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल सचिव एस.एन. शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के प्रथम कटनी आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उनके सफल, गौरवपूर्ण और कर्मचारी हितों को समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री एस.एन. शुक्ला एवं श्री संतोष यादव के अनुभवी, कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्व में WCRMS संगठन और अधिक सशक्त होगा। साथ ही रेल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर WCRMS कटनी की पांचों शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नेतृत्व का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य रेल कर्मचारियों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव एकजुट होकर कार्य करता रहेगा।
स्वागत समारोह में नवनेश कुमार जौहर, अरविंद राठौड़, विक्की राम पटेल, अमरनाथ मीणा, संजीत कुमार, बी.के. राय, चेतन मीणा, राजदीप माधव, बी.के. यादव, राजेश यादव, अशोक कुमार पाठक, रवि कुमार, अयाज खान, रमेश यादव, रवि रंजन, नंदन कुमार, प्रेमधर कुमार राय, मुनेन्द्र विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, राकेश कुमार, अनिल यादव, अमृत सिंह, शिव दत्त तिवारी, उमेश सिंह, साहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में संगठन की एकता, अनुशासन एवं कर्मचारी हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए संकल्प लिया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।
कटनी से संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

More Stories
कटनी जी आर पी पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान, यात्रियों, वेंडरों और ऑटो चालकों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
भाजपा जिला संगठन में नई जिम्मेदारियां: आशुतोष शुक्ला बने जिला मीडिया प्रभारी, मयंक गुप्ता को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी
रत्नेश मिश्रा बने उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं