सेवानिवृत्त शिक्षको का गरिमामय सम्मान स्वागत कर विदाई दी।

सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर- राजोद शासकीय उ.मा.विद्यालय राजोद के इन्दरमल जैन व शा.कन्या उ.मा.विद्यालय राजोद के आत्माराम मेहता को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक गरिमामय समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। संकुल के शिक्षको ने पुष्पमाला ओर पुष्प गुच्छ दे कर बधाई दी।

शासकीय उ.मा. विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए इन्दरमल जैन ने लगभग 29 साल व शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय राजोद के सेवानिवृत्ति शिक्षक आत्माराम मेहता ने लगभग 36 साल सेवा दी। सम्मान समारोह में पधारे मुख्य अथिति विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी , विशेष अथिति ब्लॉक संशाधन केंद्र अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, लाबरिया प्राचार्य लाभु चारण, दसाई प्राचार्य राजीव बघेल कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य जेके शर्मा।

अभिनंदन पत्र भेंट किया जिसका वाचन नंदराम मदारीया ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विकास व्यास ने की और आभार भोपाल सिंह चौहान ने माना।

कार्यक्रम में संकुल श्रेत्र के सभी शिक्षक एवं शिक्षीकाए उपस्थिति थे।





More Stories
जर्जर स्कूल भवन की छत से गिरता प्लास्टर बच्चों को सतता हादसे का डर मवडीपाडा*
डाक ध्वज लेकर सांवरिया सेठ धाम के लिए रानिखेडी से श्रद्धालु पैदल रवाना हुए*
*इन्दरमल जैन के सेवा निवृति पर शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया*