अपराध रोकने की बजाय छिपा रहा पुलिस विभाग! तीन अक्टूबर से नहीं भेजा जा रहा डीएसआर, पत्रकारों को नहीं मिल पा रही थानों की अपराध जानकारी
कटनी। जिले के पुलिस थानों में दर्ज हो रहे अपराधों की जानकारी अब आम जनता और मीडिया से छिपाई जा रही है। 3 अक्टूबर 2025 से पुलिस विभाग द्वारा दैनिक स्थिति रिपोर्ट (डीएसआर) मीडिया को भेजना बंद कर दिया गया है।
कई वर्षों से पत्रकारों को थानों में दर्ज अपराधों की जानकारी ईमेल और बाद में वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से नियमित रूप से भेजी जाती थी। लेकिन अब अचानक इस व्यवस्था को रोक दिया गया है।
डीएसआर बंद होने से पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को जिले में हो रहे अपराधों की अद्यतन जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।
मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि — “डीएसआर रोकना, सूचना को दबाने की कोशिश है। यदि अपराध घट नहीं रहे, तो क्या उन्हें छिपाने की कोशिश की जा रही है?”

More Stories
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग
ठेकेदार पांडे, मशीन मालिक वीरेंद्र गुप्ता और सागर गुप्ता पर अवैध उत्खनन के आरोप, बहोरीबंद में रात के अंधेरे में मिट्टी-मुरुम का खेल