बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
कटनी। केंद्र सरकार द्वारा बजट में तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा के बाद शहर में सिगरेट की कीमतों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जबकि नई दरें आधिकारिक रूप से आगामी माह से लागू होनी हैं, स्थानीय बाजार में अभी से बढ़ी हुई कीमतों पर बिक्री किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। उपभोक्ताओं और खुदरा व्यापारियों का कहना है कि कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा कृत्रिम किल्लत पैदा कर पुराना स्टॉक भी ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
🔹 शॉर्टेज का हवाला, ग्राहकों की जेब पर असर
खुदरा दुकानदारों के अनुसार, उन्हें थोक स्तर पर ही माल महंगा दिया जा रहा है। ऐसे में वे पुराने रेट पर बिक्री करने में असमर्थता जता रहे हैं।
एक स्थानीय दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,
“हमें ऊपर से ही माल महंगा मिल रहा है, हम ग्राहक को पुराने दाम पर कैसे दें?”
ग्राहकों का आरोप है कि सिगरेट के प्रत्येक पैकेट पर 30 से 50 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है।
🔹 एमआरपी से ऊपर खुलेआम बिक्री
बाजार में जिन ब्रांडों की कीमतों को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, उनमें प्रमुख हैं:
Gold Flake (छोटी) – 87 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये तक
Gold Flake (बड़ी/लाइट) – 155 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये
Classic Advance (छोटी एडवांस) – 76 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये तक
उपभोक्ताओं का कहना है कि उत्पादों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत वसूलना नियमों के विरुद्ध है, फिर भी बाजार में खुलेआम ओवररेट बिक्री जारी है।
🔹 प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बीच संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई औपचारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है। छोटे दुकानदारों का आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स स्टॉक रोककर नई दरों का हवाला दे रहे हैं, जबकि वे दरें अभी प्रभावी भी नहीं हुई हैं।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में स्टॉक और बिलिंग की जांच की जाए तथा यदि अनियमितता पाई जाए तो संबंधित पक्षों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”