बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग
कटनी।
इन दिनों 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में छात्रों के लिए शांत वातावरण बेहद जरूरी है। लेकिन दुर्गा चौक से दुबे कॉलोनी के बीच तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से छात्रों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजे फुल साउंड पर बज रहा है, जिससे इतनी तेज वाइब्रेशन हो रही है कि आसपास के घरों तक कंपन महसूस किया जा रहा है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शोर-शराबे के कारण पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों में भी इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
निवासियों ने #katnipolice से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और परीक्षा अवधि के दौरान तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाई जाए, ताकि छात्रों को शांत माहौल मिल सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सख्ती बरती जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नोट :- एडवोकेट यस खरे नें सोसल मिडिया में पोस्ट कर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की रात में बज रहें डी जे की ध्वनि से दसवीं और बारवी के हो रहें वार्षिक पेपर से बच्चों को पढ़ाई करने में हो रही मुश्किल…

More Stories
कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन
कटनी कोतवाली पुलिस की मानवीय पहल: तीन घंटे में बिछड़े बुजुर्ग को परिवार से मिलाया
डायल 112 की तत्परता से बची 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान, समय रहते पहुंची पुलिस टीम