किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी
रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत जुजावल (कुआं) उपार्जन केंद्र का स्थल परिवर्तित कर दिया गया है।
पूर्व में यह उपार्जन केंद्र सलैया पटोरी स्थित साईलो बैग में संचालित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन किसानों की मांग और दूरी की समस्या को देखते हुए जिला उपार्जन समिति ने नया निर्णय लेते हुए अब खरीदी केंद्र को नृसिंह वेयर हाउस, जुजावल में स्थापित किया है।
इस फैसले से क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गेहूं उपार्जन की सुविधा मिलने से समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी।
केंद्र के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश नायक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। किसानों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में बड़ा कदम बताया।
स्थानीय किसानों ने जताया आभार
किसानों का कहना है कि पहले दूरस्थ केंद्र होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब गांव के नजदीक उपार्जन केंद्र बनने से उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।
“किसानों की सुविधा और पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है।” — जिला प्रशासन
| किसान हित में बड़ा फैसला

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग