Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पुलिस दल ओर कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के मार्गदर्शन मे सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई.


महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पुलिस दल ओर कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के मार्गदर्शन मे सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई. ….

प्रशासन स्तर पर पोलीस विभाग द्वारा किसी केस में दिक्कत होने की दशा में भी प्रशिक्षु अपने अनुभवी से मदद या सलाह ले सकेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशिक्षुओं के साथ रोजाना कुछ घंटे साथ में काम करने की बात उठी थी। जिसके जरिये न सिर्फ पुलिस अधिकारियों में प्रोफेशनल कुशलता बढ़ेगी, बल्कि अफसरों में आपस में तालमेल अच्छा होगा।
इस पहल के चलते SP महोदय ने कहा की वरिष्ठ के ​अनुभवों का मार्गदर्शन, समस्याओं को जानकर सकारात्मक समाधान प्राप्त हुवा आने वाले समय मे AI प्रणाली के क्रांती के साथ अपारधीक गतिविधियो पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण कर निर्णायक भूमिका का नियोजन हो सके ताकी अपराध होने से पहले ही पूर्व सूचना ओर सतर्कता के साथ ऍकशन मोड पर झिरो टोलरन्स के तहत कार्यवाई हो सके l

​गडचिरोली पुलिस दल से सेवानिवृत्त हुए लगभग ४५ अधिकारी और कर्मचारी इस बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) श्री गोकुल राज जी. ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों और समस्याओं को जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन समस्याओं पर उचित उपाय योजना बनाकर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा और उनके सुझावों व समस्याओं पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
​बैठक के दौरान, सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस दल में सेवा देते समय अपने अनुभवों, विभिन्न चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए किए गए उपायों के बारे में अपने विचार साझा किए। पिछले ४० वर्षों की अवधि में गडचिरोली जैसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र में उनके द्वारा दी गई कठिन सेवा के लिए गडचिरोली पुलिस दल की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

​इस दौरान, यह बताया गया कि गडचिरोली पुलिस बल द्वारा चलाए गए प्रभावी माओवाद विरोधी अभियानों के कारण जिले में माओवाद लगभग समाप्त होने की कगार पर है। साथ ही, केंद्रीय समिति के सदस्य सोनू उर्फ भूपति के आत्मसमर्पण करने पर उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने गडचिरोली पुलिस बल का अभिनंदन किया।
​इस संवाद बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) श्री गोकुल राज जी, प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक (गृह) श्री स्वप्निल इज्जपवार सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। SP महोदय श्री निलोत्पल ने आशादायी स्वर मे कहा ​आपका अनुभव, हमारी प्रेरणा!

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..