भोपाल में मछुवारा प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन, कटनी के श्याम निषाद का बढ़ा सियासी कद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले— समाज और संगठन के बीच मजबूत सेतु बनेंगे श्याम निषाद
कटनी/भोपाल।
कटनी जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय सामने आया जब भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का भोपाल में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। प्रदेश की राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया, बल्कि कटनी की राजनीतिक सक्रियता को भी प्रदेश स्तर पर मजबूती से स्थापित कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पर आयोजित आत्मीय कार्यक्रम में श्याम निषाद ने कटनी सहित प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निवास सभी के लिए खुला है और संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उनके संबोधन के दौरान परिसर जोश और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश केवट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन मछुवारा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक एकजुटता और बढ़ती ताकत का प्रतीक बनकर सामने आया।
इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्याम निषाद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने एक जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्याम निषाद समाज और संगठन के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरेंगे और वंचित वर्गों को जोड़ते हुए पार्टी को और सशक्त करेंगे।
कटनी के श्याम निषाद को प्रदेश स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को जिले में सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह है, वहीं इसे संगठन में नए नेतृत्व के उभार के संकेत के रूप में भी माना जा रहा है।
कार्यक्रम में जबलपुर से पूर्व मंत्री मोती कश्यप, उज्जैन से वरिष्ठ नेता सुरेश बाथम, पार्षद जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संचालन जीतेन्द्र वर्मा ने किया, जबकि आभार संदीप बाथम ने व्यक्त किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मछुवारा समाज अब संगठित होकर राजनीतिक रूप से अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है

More Stories
निगमायुक्त ने मुख्य स्टेशन मार्ग का किया पैदल निरीक्षण व्यवसायियों से संवाद कर “मेरा बाजार-स्वच्छ बाजार” की भावना से मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की अपील दुकानों में डस्टबिन रखने एवं निर्धारित सीमा में व्यवसाय संचालन पर दिया जोर
शास्त्री कॉलोनी ओवरब्रिज के पास ब्यूटी पार्लर में आग, इलाके में मचा हड़कंप
खरखरी नंबर-1 में खिड़की से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल; कार्रवाई न होने से उठे सवाल