खरखरी नंबर-1 में खिड़की से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल; कार्रवाई न होने से उठे सवाल
कटनी जिले के थाना कोतवाली ग्राम खरखरी नंबर-1 में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम खिड़की के जरिए देसी शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नंदू बर्मन नामक व्यक्ति गांव में लंबे समय से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा है।
ग्रामीणों पर भी आरोप है कि वे इस अवैध गतिविधि का विरोध करने के बजाय मौन समर्थन दे रहे हैं, जिससे शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर खिड़की से शराब की बिक्री होती नजर आ रही है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
समाजसेवी इंद्रा मिश्रा द्वारा कई बार इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक आबकारी विभाग या पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी या संरक्षण के चलते यह अवैध धंधा जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कई इलाकों में इस तरह की अवैध “पहकारी” धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं, जिससे गांव और शहर के युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहे हैं।
अब ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों की मांग है कि पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई कर जिले में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाए। सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे अवैध अड्डों पर कार्रवाई होगी और क्या प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा या नहीं

More Stories
कृषि आदान व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी विरोध: कटनी में कलेक्ट्रेट घेराव, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति पर हमला: कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
बिलहरी पुलिस की करहिया कला में बड़ी कार्रवाई: कच्ची महुआ शराब जब्त, 4 पर केस दर्ज