आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति पर हमला: कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
कटनी | शहर के खिरहनी फाटक क्षेत्र में आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रजनीश गुप्ता अपनी पत्नी क्रांति गुप्ता के साथ घर पर मौजूद थे, तभी अर्पित गुप्ता और दिवाकर गुप्ता अचानक घर में घुस आए और घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने रजनीश गुप्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी क्रांति गुप्ता को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, साथ ही जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने लगातार तलाश के बाद रविवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आगे की कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है
पुलिस का सख्त संदेश: शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

More Stories
बिलहरी पुलिस की करहिया कला में बड़ी कार्रवाई: कच्ची महुआ शराब जब्त, 4 पर केस दर्ज
बालाघाट में 62 हेक्टेयर वन भूमि पर बॉक्साइट खनन प्रस्ताव केंद्र सरकार ने रोका खनन कंपनी पर लगे है वन्यजीव अपराध के आरोप
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त