बिलहरी पुलिस की करहिया कला में बड़ी कार्रवाई: कच्ची महुआ शराब जब्त, 4 पर केस दर्ज
कटनी | अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया कला में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान चार आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
इन पर हुई कार्रवाई:
रामदुलारी मांझी (29 वर्ष) – 3 लीटर
चंद्रकला नरगड़िया (55 वर्ष) – 4 लीटर
अंगुली सनोडिया – 5 लीटर
देववती नरगड़िया (65 वर्ष) – 3 लीटर
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खास बात: कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में लहान (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) भी बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
� पुलिस का संदेश: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति पर हमला: कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
बालाघाट में 62 हेक्टेयर वन भूमि पर बॉक्साइट खनन प्रस्ताव केंद्र सरकार ने रोका खनन कंपनी पर लगे है वन्यजीव अपराध के आरोप
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त