शास्त्री कॉलोनी ओवरब्रिज के पास ब्यूटी पार्लर में आग, इलाके में मचा हड़कंप
कटनी। शहर के शास्त्री कॉलोनी ओवरब्रिज के पास स्थित अभिषेक केमिस्ट के ऊपर बने एक ब्यूटी पार्लर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और देखते ही देखते पार्लर के अंदर फैलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत खैरहनी चौकी पुलिस को सूचना दी, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह बड़ा हादसा बन सकता है, क्योंकि आसपास अन्य दुकानें और रिहायशी इलाके भी मौजूद हैं।
फिलहाल, पुलिस को सूचना दे दी गई है और लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है

More Stories
खरखरी नंबर-1 में खिड़की से बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल; कार्रवाई न होने से उठे सवाल
कृषि आदान व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी विरोध: कटनी में कलेक्ट्रेट घेराव, PM के नाम सौंपा ज्ञापन
आधी रात घर में घुसकर दंपत्ति पर हमला: कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा