*मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत धार, जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में सरदारपुर ब्लाक के श्रीराजेंद्र सुरी शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ जिला धार में आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस एल अलावा ने की एवं उनके द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर महापुरुषों के जीवनी का अध्ययन करते रहने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य अतिथी सरदारपुर न्यायालय से अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार सिन्दल रहे, जिन्होंने बाबासाहेब एवं संविधान पर प्रकाश डाला और उनके जीवन परिचय को पढ़ने का आह्वान किया। और कानून की जानकारी दी गई। डॉ.श्री राकेश शिंदे ने बताया गए मार्ग जिसमें मौलिक अधिकार मूल कर्तव्य के लिए जागरूक रहे और हमेशा ऐसे महा पुरुषों जिन्होंने समाज हित के लिए कार्य किया है उनके बारे में अध्ययन करें और उन्हें ही अपना आदर्श बनाएं। इस अवसर पर युवाओं द्वारा संविधान की उद्देशिका को पढ़ा गया एवं उस पर हस्ताक्षर किए गए ।
प्रो सरिता जैन,प्रो मोहतरमा शबाना कुरैशी, प्रो जितेंद्र भगोरे, विजया दरबार, अजय राठौर और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन राणा बख्तावर युवा मंडल अध्यक्ष राहुल सिन्दल ने किया एवं आभार डॉ. राकेश शिंदे ने किया।

More Stories
धाकड़ समाज सामूहिक लग्न की टीप लिखाई एवं पत्रिका वितरण की गई*
भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की*
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*