भागवत सुनने गई नाबालिग का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद हाईवे पर छोड़ा; पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद
कटनी : कटनी जिले के केलवारा खुर्द से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां भागवत कथा सुनने गई 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार, नाबालिग बच्ची बीती शाम करीब 6 बजे गांव में ही भागवत सुनने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। सुबह लगभग 11 बजे परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि नई बस्ती निवासी आकाश बर्मन अपने साथियों के साथ बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसी दौरान परिजनों को एक फोन कॉल आया, जिसमें 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई।
परिजनों ने बताया कि फिरौती की मांग के कुछ समय बाद ही आरोपी ने नाबालिग को हाईवे पर अकेला छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस की सक्रियता से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर घर पहुंचाया गया।
फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

More Stories
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी