महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री नीलोत्पल का कोल्हापुर तबादला;श्री एम. रमेश नए पुलिस अधीक्षक….

माओवाद विरोधी अभियानों में SP महोदय श्री नीलोत्पल का शानदार प्रदर्शन; एम. रमेश से बढ़ीं उम्मीदें
माओवाद विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गडचिरोली जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री नीलोत्पल का तबादला कोल्हापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पर गडचिरोली के अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP)श्री एम. रमेश को जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
गडचिरोली जैसे बेहद दुर्गम और माओवाद प्रभावित चुनौती भरे संवेदनशील परिक्षेत्र में काम करते हुए SP महोदय श्री नीलोत्पल ने अपने शांत स्वभाव, सुनियोजित रणनीति और साहसी नेतृत्व कार्यवाहियों की निर्णायक भूमिका से अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। विशेष रूप से, कुख्यात माओवादी नेता भूपति सहित कई कट्टर माओवादियों को समाज के प्रवाह मे लाते हुवे सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने में उनकी बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उनके कार्यकाल के दौरान गडचिरोली जिले में माओवादी गतिविधियों पर बड़े पैमाने पर अंकुश लगाया गया। इससे जिले की सुरक्षा स्थिति में सुधार करने में मदद मिली। शिक्षा, स्वाथ, भरतीपूर्व प्रशिक्षण, साईबर सुरक्षा, ग्रंथालय, “प्रोजेक्ट उडान ” जैसे विभिन्न स्तरों से बेहतर से बेहतरीण उपाययोजना के कार्यपूर्ती के एक अहम भूमिका निभाई l SP महोदय श्री नीलोत्पल का यह कार्यकाल गडचिरोली जिले के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जाएगा। जो प्रभावी रूप से अन्य अधिकारीयो का आदर्श माना जायेगा l
इस बीच, गडचिरोली के अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के रूप में कार्यरत श्री एम. रमेश अब जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने भी माओवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया है और उन्हें स्थानीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है।
नए पुलिस अधीक्षक श्री एम. रमेश से यह अपेक्षा व्यक्त की जा रही है कि वे SP महोदय श्री नीलोत्पल के कार्यकाल में चलाए गए अभियानों और उचित नीतियों को प्रभावी ढंग से जारी रखते हुए जिले की शांति और सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करेंगे। जिला पुलिस एक विश्वास के रूप मे लोगो को समर्पित है l जो निस्वार्थ भाव का प्रमाण है l
इस पहल के चलते आष्टी पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे, कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे और सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल द्वारा उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाये दी l
मुख्य बिंदु:
पूर्व एसपी:श्री नीलोत्पल (इनके कार्यकाल में माओवादी गतिविधियों में कमी आई)।
नए एसपी: श्री एम. रमेश (जो पहले अपर पुलिस अधीक्षक थे)।
क्षेत्र: गडचिरोली जिला।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल नेतृत्व मे असामाजिक तत्व द्वारा ग़लत सूचना,के लिए एक बड़ी चेतावनी….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा नक्सली स्मारकों उध्वस्त कर उसी जगह शहिद पोलीस जवान के स्मारक जीवंत बनाए रखने के लिये सफल प्रयास जारी…..
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे जी एव राजस्थान प्रदेश महामंत्री कुशल सिंह के निर्देशानुसार एव कुलदीप सिंह गुढ़ा जी जयपुर जिला अध्यक्ष ( उत्तर ) राजस्थान के नेतृत्व में एक