कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
कटनी (21 अप्रैल) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को मंगलवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आम आदमी को सीधे लाभ पहुँचाने के लिये मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं की संकलन पुस्तिका ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ का अंक भेंट किया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने इस अवसर पर ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका में संकलित विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संकलन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग के प्रकाशन हैं, जो आमजन को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विविध जानकारियां प्रदान करती हैं।

More Stories
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला