कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
खबर:
कटनी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को जोरदार कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में एक साथ दबिश दी। कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी मात्रा में मदिरा बरामद की गई।
आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम भैंसवाही, जंगलपुरैनी, रजरवारा नंबर-01, गुड़ेहा, खरखरी और रजरवारा नंबर-02 में सघन गश्त कर छापेमार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई अवैध कारोबारी मौके से फरार हो गए।
दबिश के दौरान टीम ने 105 पाव प्लेन मदिरा, 52 पाव मसाला मदिरा, 18 पाव गोवा व्हिस्की और 19 केन बीयर बरामद कर जब्त की। जप्त शराब की कुल कीमत करीब 18,540 रुपये आंकी गई है। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 8 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति और आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की मुस्तैदी और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में डर का माहौल है।
आबकारी विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’
सिर्फ एक दिवस शेष , राहगीरी डे का भव्य आयोजन सुभाष चौक में रविवार को स्वच्छ सर्वेक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने निगम प्रशासन की अनूठी पहल स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ शहर की अवधारणा पर समर्पित होगा राहगीरी डे