Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
खबर:
कटनी। शहर के भीमराव चौक इलाके में पुस्तैनी मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। विवेकानंद वार्ड निवासी एक फल विक्रेता ने अपने ही भतीजे समेत तीन लोगों पर गाली-गलौज, धमकी और मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस के साथ-साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसका भतीजा दीपक गुप्ता पानी की मोटर खराब होने का हवाला देकर पुस्तैनी घर का ताला खुलवाने पहुंचा। ताला खुलवाने के बाद आरोपी पक्ष ने घर में दोबारा ताला न लगाने की बात कही। जब पीड़ित ने ताला लगाने की कोशिश की, तो दीपक गुप्ता, गोविंद गुप्ता और कृष्णा गुप्ता दीवार तोड़ते हुए नजर आए।
पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मां-बहन की गंदी गालियां दीं और मकान खाली न करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इस पूरी घटना के दौरान हेमंत सिंह, राजा सिंह ठाकुर और पीड़ित का बेटा शिवम कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा और सुना।
घटना से भयभीत पीड़ित ने पहले थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है