महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..
इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से कृषि, सिंचाई, आवास (घरकुल), शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख बिंदु:
आवास योजना (घरकुल): पात्र और जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ समय पर मिले, इसके लिए बिना किसी बाधा के काम पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, अधिकारियों को सूचित किया गया कि कामकाज में कोई देरी या लापरवाही न हो।
सड़क चौड़ीकरण: अहेरी शहर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाकर तुरंत सीमांकन करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को दिए गए हैं। इससे कई वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण का प्रश्न जल्द ही हल होने की संभावना बनी है।
पांदन सड़क योजना: ‘मुख्यमंत्री बलिराजा शेत पांदन सड़क योजना’ के तहत किसानों की सुविधा के लिए पांदन (खेत की सड़कें) सड़कों को तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए गए। इन सड़कों से किसानों का खेत तक जाना आसान होगा और कृषि उपज के परिवहन में भी बड़ी मदद मिलेगी।
इस बैठक राज्यमंत्री श्री धर्मरावबाबा आत्राम, कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे और विभिन्न विभागों के अधिकारी, शाखा प्रमुख और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारत के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प को कोटि-कोटि नमन!
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री एम. रमेश द्वारा उच्च स्तरीय रेंज समीक्षा बैठक….