
हिंदू रीति-रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में हुई शादी की रस्में, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान किया
सतना | सतना की केंद्रीय जेल की सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने हत्या की सजा काट चुके एक कैदी से हिंदू रीति रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में शादी की है। इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया है। धर्मेंद्र सिंह चंदला निवासी उक्त युवक सतना की जेल में हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वहीं दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। जेल की चहारदीवारी के भीतर कानून-व्यवस्था संभालने वाली अधिकारी ने संदेश दिया कि मोहब्बत और इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता। मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज थे, वे विवाह में शामिल नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती का कन्यादान लेकर विवाह में सहयोग किया।
क्या है पूरा मामला
केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मुस्लिम महिला अधिकारी फिरोजा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान धर्मेंद्र से हुई थी। जेल में महिला अधिकारी वारंट इंचार्ज थी, वहीं सजा काट रहा युवक वारंट का काम करता था। यहां दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया। शादी पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
जेल में चर्चा का विषय रही यह शादी
शादी की खबर सामने आते ही केंद्रीय जेल सतना में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। कैदी से लेकर अधिकारी तक सभी ने इस जोड़े को बधाई दी। मुस्लिम अधिकारी ने ड्यूटी में जितनी ईमानदारी दिखाई है, निजी जीवन में भी उतनी ही हिम्मत दिखाई है।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा