*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद डॉ. पूजा मिश्र ‘आशना’ धर्मपत्नी डॉ. सुमित मिश्र निवासी राजोद की दो पुस्तकों का विमोचन इंदौर में रविवार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को विचार प्रवाह साहित्य मंच के बैनर तले वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में हुआ।
डॉ. पूजा मिश्र ने जहाँ एक पुस्तक पद्य विधा में लिखी है जिसका शीर्षक ‘प्रेम त्रिवेणी’ है,वहीं दूसरी पुस्तक गद्य विधा में एक लघु उपन्यास है,जिसका शीर्षक ‘उलझन ‘गिरह मन की’ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु त्रिवेदी जी (वरिष्ठ दोहाकार) ने की ,वहीं मुख्य अतिथि डॉ. वंदना अग्निहोत्री (वरिष्ठ लेखिका)एवं विशिष्ट अतिथि सुष्मा दुबे जी(वरिष्ठ लेखिका तथा आकस्मिक उदघोषिका, आकाशवाणी ,इंदौर)रहीं।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश तिवारी
(वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार,अध्यक्ष विचार प्रवाह साहित्य मंच) ने किया।
साथ ही विचार प्रवाह साहित्य मंच के अनेक साहित्यकार ,तथा अनेक अन्य साहित्यकारों के साथ परिजन एवं समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

More Stories
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*
धाकड़ समाज सामूहिक लग्न की टीप लिखाई एवं पत्रिका वितरण की गई*