राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम100% रहा 
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर -माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शा.कन्या.उ.मा. वि. राजोद का परीक्षा परिणाम 100% रहा। कक्षा 10वीं का कुल उपस्थिति 40 उत्तीर्ण छात्राएं 40 प्रथम स्थान 31 द्वितीय स्थान 09 परिणाम 100% प्रतिशत ,जबकि 12वीं में कुछ उपस्थिति 49 उत्तीर्ण छात्राएं 49 प्रथम स्थान 43 द्वितीय स्थान 06 परिणाम 100% प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में रविना भाभर ने 93.20% प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। साथ ही भगवती मदारीया ने 88.60 , पायल राठौड़ ने 88.60 भाग्याश्री सोलंकी ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उधर कक्षा 12वीं में वैष्णवी मेहता ने 90.20% प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। साथ ही मनीषा नायमा ने 86.60% प्रतिशत व आनीशा नायमा ने भी 85.40%,दीपीका बामता 85.20% प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। प्राचार्य जितेन्द्र कुमार शर्मा एवं आत्माराम मेहता, नंदराम मदारीया , प्रहलाद पाटिदार, सुल्तान मेड़ा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सभी प्रथम व द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*
धाकड़ समाज सामूहिक लग्न की टीप लिखाई एवं पत्रिका वितरण की गई*