Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अजमेर से शिथिल सांखला की रिपोर्ट

अजमेर , 5 मई। नगर निगम अजमेर द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एक मई से किया गया । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रिंसिपल चार्ज अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त नित्या के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के लिए शहर में कुल आठ केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें पाँच रीट कार्यालय, एक जिला परिषद सभागार एवं दो केंद्र नगर निगम की नई बिल्डिंग में संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 4 मई से प्रारंभ किया गया है।

नगर निगम की नई बिल्डिंग में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों का संचालन जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों श्री नंदकिशोर प्रजापति एवं श्री ओमप्रकाश गुर्जर द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

साथ ही एक मई से 15 मई तक संचालित स्वगणना कार्यक्रम के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें स्वगणना की प्रक्रिया एवं उसके क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान की गई।

जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 16 मई से 15 जून 2026 के मध्य संपन्न होगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा।

जनगणना प्रेक्षण कार्यक्रम के चार्ज अधिकारी नगर निगम की उपायुक्त श्रीमती नीलू गुर्जर के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय किया जा रहा है।