Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, कटनी में GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति तैयार
कटनी। रेल यात्रियों के साथ हो रही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में GRP, RPF और जिला पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेलवे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओं, स्टेशन आउटर, रेल लाइनों के आसपास स्थित शैडो एरिया और संदिग्ध कॉलोनियों में बढ़ती वारदातों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान रेलवे एरिया मैनेजर रोहित की उपस्थिति में GRP कटनी एवं RPF कटनी के अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि जिन ट्रेनों में लगातार वारदातें हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर अपराध का समय, स्थान और पैटर्न का डेटा तैयार किया जाए। साथ ही ट्रेनों में खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान बेचने वाले वेंडरों की गतिविधियों और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में चोरी गए जेवर और अन्य सामान किन लोगों को बेचे जा रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाने तथा चिन्हित स्थानों पर सघन नाकाबंदी करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पुलिस एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करें। साथ ही हर माह समीक्षा बैठक कर की गई कार्रवाई और उसकी प्रगति का मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में GRP एडिशनल एसपी, डीएसपी GRP विजय गठौरिया, थाना प्रभारी GRP वीरेंद्र सिंह, कोतवाली टीआई राखी पांडे, कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे